27 नवंबर 2011 - 20:30

मिस्र में इस्राईल और जार्डन को गैस स्थानांतरित करने की पाइप लाइन के एक भाग को विस्फोटित कर दिया गया है...

मिस्र में इस्राईल और जार्डन को गैस स्थानांतरित करने की पाइप लाइन के एक भाग को विस्फोटित कर दिया गया है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि सीनाई मरुस्थल में अलअरीश के पश्चिमी क्षेत्र में आज एक विस्फोट द्वारा गैस पाइप लाइन के एक भाग को उड़ा दिया गया और इसके तुरंत बाद होने वाले दूसरे विस्फोट में पाइप लाइन के लगभग सौ मीटर के एक भाग को भारी क्षति पहुंची। अभी तक किसी भी गुट या व्यक्ति ने इन विस्फोटों का दायित्व स्वीकार नहीं किया है। ज्ञात रहे कि जारी वर्ष में मिस्र से इस्राईल व जार्डन को जाने वाली गैस पाइप लाइन पर यह नवां आक्रमण है।

.....

166